Ad Code

जिला परिषद सदस्यों ने फिलहाल स्थगित किया आंदोलन, डीडीसी के आश्वासन पर बनी सहमति


बक्सर । शनिवार को जिला परिषद बक्सर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय में जिला परिषद सदस्यों के साथ सम्मानजनक वार्ता हुई। बैठक में जिला परिषद की 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की लंबित राशि के व्यय और भुगतान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।





वार्ता के दौरान डीडीसी ने आश्वासन दिया कि आगामी 10 दिनों के भीतर सभी जिला परिषद क्षेत्रों के लंबित कार्यों की अनापत्ति स्वीकृति (एनओसी) जारी कर दी जाएगी। साथ ही पूर्व में कराए गए विकास कार्यों का लंबित भुगतान भी शीघ्र कराने का भरोसा दिया गया।







जिला परिषद सदस्य डॉ. राजीव कुमार यादव ने बताया कि प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद सभी जिला परिषद सदस्यों ने फिलहाल अपने प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विकास निधि की लंबित राशि जारी करने का आश्वासन मिलने के बाद आगामी सभी आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि यदि निर्धारित 10 दिनों के भीतर आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं होती है, तो जिला परिषद सदस्य पुनः संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu