Ad Code

सिमरी के नगरपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम


बक्सर । सिमरी प्रखंड के नगरपुरा गांव स्थित मध्य विद्यालय के बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया।



कार्यक्रम का आयोजन भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक एवं युवा समाजसेवी बिकेश पांडेय के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा देश के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।






इस मौके पर शिवम पांडेय, अटल बिहारी पांडेय, नकुल यादव, सुमित चौधरी, राकेश चौधरी, धर्मवीर तिवारी, शिवलाल राम, तारकेश्वर तुरहा, संतोष पांडेय, मुन्ना यादव, कामेश्वर प्रसाद, झुनू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu