गुरुग्राम । महिला जन सेवा समिति के बैनर तले गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क क्षेत्र में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों महिलाओं ने भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समिति की अध्यक्ष रूपा पटेल ने कहा कि भरत तिवारी का एनकाउंटर "संविधान एवं लोकतंत्र की हत्या" है।
सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यदि भरत तिवारी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, तो उन पर गोली चलाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि घटना को लेकर देशभर में लोगों के बीच आक्रोश है।
वक्ताओं ने दावा किया कि भरत तिवारी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और वह स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष लगातार आवाज उठाते रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में भरत तिवारी ने जरूरतमंद लोगों की सहायता की थी। महिला जन सेवा समिति ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए मामले में न्याय की मांग की।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 छात्र-छात्राओं की स्मृति में भी दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में महिला जन सेवा समिति की अध्यक्ष रूपा पटेल के साथ पुष्पा, सीमा, राधा, बबीता, ज्योति, रानी, खुशबू, गंगा, पींकी, डोली, संतोषी, राफिया, हिना, स्नेहा, माही, आयत, शिवानी, इशा, पंछी, रूपा कुमारी, सोनल, रश्मी, रूबी, रेनू, प्रमिला, माया, जुली देवी, अनन्या, कशीष, श्वेता, शोभा, किरण, गुड़िया, आयशा, दिव्या, कस्तूरी, साना परवीन, महक, इंदू, अमीशा, माधुरी देवी, ज्ञानती, सुमालती सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments