बक्सर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विभिन्न शाखाओं पर हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव का कार्यक्रम रविवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस का स्मरण करते हुए उनके राष्ट्रनिर्माण, सुशासन और स्वाभिमान के आदर्शों पर चर्चा की।
शहर के पानी टंकी स्थित केशव प्रौढ़ व्यवसायी शाखा में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यवाह चंदन प्रकाश ने विषय पर प्रकाश डाला। वहीं गोलंबर स्थित जय हनुमंत तरुण व्यवसायी शाखा का कार्यक्रम आनंद उत्सव वाटिका, शिवपुरी में आयोजित हुआ, जहां नगर श्रमिक कार्य प्रमुख एवं विकास वर्ग "द्वितीय" प्रशिक्षित गौरव कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। सिविल लाइन स्थित माधव संयुक्त विद्यार्थी शाखा के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर कार्यवाह अभिजीत कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था, जिसे हिन्दू साम्राज्य की स्थापना के ऐतिहासिक क्षण के रूप में स्मरण किया जाता है। उन्होंने शिवाजी महाराज के साहस, संगठन क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके जीवन से सीख लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अरविंद सिंह, विकास मिश्रा, विंध्यवासिनी मिश्रा, मोहन वर्मा, अवधेश पांडेय, राधेश्याम प्रजापति, मार्कण्डेय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, गुप्तेश्वर केशरी, अवनिंद्र कुमार, निशांत उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, सोनू वर्मा, संजय गुप्ता, रजनीकांत पांडेय, अविनाश कुमार, रामनारायण जी, देवेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments