Ad Code

स्वदेशी स्वावलंबन अभियान पर विचार गोष्ठी आयोजित, स्वदेशी के महत्व पर वक्ताओं ने दिया जोर


बक्सर । स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वदेशी स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।




गोष्ठी में क्षेत्र संयोजक अजय कुमार ने "जय स्वदेशी" के जयघोष के साथ स्वदेशी की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बताया। इसके बाद दक्षिण बिहार प्रांत के कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए 'स्व' का बोध होना अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य वक्ता एवं स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक अरुण ओझा ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना विपरीत परिस्थितियों में हुई थी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी की परिधि असीमित है, जिसमें धरती से लेकर आकाश तक की सभी बातें समाहित हैं। स्वदेशी केवल सामाजिक परिवर्तन का विषय नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक तत्वों से भी जुड़ा हुआ है।







कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ. राजीव झा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि स्वदेशी के विचारों को व्यवहारिक जीवन में उतारना ही इस अभियान की वास्तविक सफलता होगी। इस अवसर पर जिलेभर में स्वदेशी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई कार्यकर्ताओं एवं बहनों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सतेंद्र उपाध्याय ने किया। अंत में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu