Ad Code

डिग्री कॉलेज को बेलहरी ले जाने की सूचना पर भड़के ग्रामीण, मुखिया इंदल सिंह के नेतृत्व में डुमराँव विधायक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन


बक्सर । सोमवार को चौगाई प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। डुमराँव से जदयू विधायक राहुल सिंह के खिलाफ मुंगाव पंचायत के मुखिया इंदल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चौगाई में स्थापित होने वाले प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को विधायक की पहल पर बेलहरी गांव स्थानांतरित करा दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है।



विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विधायक राहुल सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कॉलेज को पुनः चौगाई में स्थापित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डिग्री कॉलेज चौगाई क्षेत्र के छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, लेकिन इसे दूसरे स्थान पर ले जाने से स्थानीय युवाओं और विद्यार्थियों के हित प्रभावित होंगे।







प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मुखिया इंदल सिंह ने कहा कि डिग्री कॉलेज को चौगाई से हटाकर बेलहरी ले जाने में विधायक की भूमिका रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की भावनाओं की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि विधायक को जनता की नाराजगी का एहसास कराने के लिए यह विरोध प्रदर्शन किया गया है और यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मामले में हस्तक्षेप कर चौगाई में ही डिग्री कॉलेज की स्थापना सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं, इस संबंध में विधायक पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu