Ad Code

वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार वर्मा के निधन पर शोक सभा, अधिवक्ता समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


बक्सर । युवा अधिवक्ता कल्याण समिति संघर्ष मोर्चा के संयोजक एवं पूर्व जिला पार्षद डॉ. मनोज कुमार यादव अधिवक्ता की अध्यक्षता में चौसा नगर पंचायत में बक्सर व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ एवं विद्वान अधिवक्ता विजय कुमार वर्मा उर्फ झब्बू बाबू के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने दिवंगत अधिवक्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।




शोक सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि स्वर्गीय विजय कुमार वर्मा विधि जगत के एक प्रतिष्ठित, सम्मानित एवं अनुभवी व्यक्तित्व थे। उनका निधन न केवल अधिवक्ता समाज बल्कि पूरे बक्सर जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि विजय कुमार वर्मा ने अपने जीवनकाल में न्याय, सत्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपने कार्यों से समाज में विशेष पहचान बनाई।





डॉ. यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोक सभा में अधिवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह, नोटरी रामलखन पाल, विनोद कुमार, नितेश कुमार उपाध्याय, संजय कुमार सिंह, बबन सिंह सहित कई अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत अधिवक्ता के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu