Ad Code

पितृ दिवस पर तनिष्क बक्सर में पिताओं का सम्मान, ग्राहकों को दी विशेष ऑफर्स की जानकारी


बक्सर । पितृ दिवस के अवसर पर शहर के ज्योति चौक स्थित तनिष्क स्टोर में रविवार को विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिताओं एवं अभिभावकों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा परिवार, समाज और संस्कार निर्माण में उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्टोर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने कहा कि पिता परिवार की शक्ति, सुरक्षा और मार्गदर्शन का प्रमुख आधार होते हैं। उनके त्याग, परिश्रम और समर्पण से परिवार को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी पिताओं को पितृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सम्मान और योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।




वहीं स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने कहा कि तनिष्क हमेशा ग्राहकों की पसंद और आधुनिक फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट ज्वेलरी डिजाइनों की पेशकश करता रहा है। गुणवत्ता, विश्वसनीयता और आकर्षक डिजाइनों के कारण तनिष्क ने देश के अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड्स में अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए वर्तमान में कई आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं। गोल्ड ज्वेलरी पर 151 रुपये प्रति ग्राम तक की छूट तथा मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं डायमंड ज्वेलरी पर डायमंड वैल्यू के आधार पर 25 प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी ग्राहकों को मिल रहा है। यह विशेष ऑफर 19 जून से 30 जून तक प्रभावी रहेगा।

आदित्य पाण्डेय ने बताया कि स्टोर में इन दिनों "फेस्टिवल ऑफ बैंगल" का आयोजन भी किया जा रहा है, जो 30 जून तक चलेगा। इस दौरान ग्राहकों को पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों वाली बैंगल्स का विशेष कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने ग्राहकों से नवीनतम डिजाइनों को देखने के लिए स्टोर आने की अपील की।





स्टोर प्रबंधन के अनुसार ग्राहक अपना पुराना सोना, चाहे वह किसी भी ज्वेलर से खरीदा गया हो, तनिष्क में एक्सचेंज करा सकते हैं। 9 कैरेट से अधिक शुद्धता वाले पुराने सोने पर किसी प्रकार की कटौती नहीं की जा रही है, जिससे ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है।

इसके अलावा कैरट मीटर के माध्यम से आभूषणों की शुद्धता जांचने की सुविधा भी उपलब्ध है। स्टोर में पुरानी ज्वेलरी की क्लीनिंग, पॉलिशिंग और शुद्धता जांच जैसी सेवाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

विवाह सीजन और आगामी त्योहारों को देखते हुए स्टोर में गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। स्टोर प्रबंधन ने ग्राहकों से पितृ दिवस के अवसर पर चल रहे विशेष ऑफर्स और फेस्टिवल ऑफ बैंगल का लाभ उठाने का आग्रह किया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu