Ad Code

सोंधिला नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब मिल्किया के नाम, चौसा को 48 रन से हराया


बक्सर । जिले के सोंधिला गांव में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चौसा और मिल्किया की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मिल्किया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौसा को 48 रन से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।



फाइनल मैच में मिल्किया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित ओवरों में टीम ने 110 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौसा की टीम मिल्किया के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित ओवरों में मात्र 60 रन ही बना सकी। इस तरह मिल्किया ने 48 रन से शानदार जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट के आयोजक मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी राजेश यादव ने किया था। वहीं फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में छात्र जदयू नेता उत्तम सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।





उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से टूर्नामेंट का सफल आयोजन संभव हो सका। आयोजन को सफल बनाने में बबलू, तुलसी, कृष्ण, अनिकेत, छोटके, राजीव, पुतुल, राज, राहुल, प्रियांशु और अजय सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मैच के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu