Ad Code

70वीं बीपीएससी परीक्षा में पवनी के रौनक दुबे ने हासिल की सफलता, इनकम टैक्स अफसर पद के लिए हुए चयनित


बक्सर । जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत पवनी पंचायत के पवनी गांव निवासी रौनक दुबे ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने परीक्षा में 451वीं रैंक हासिल करते हुए इनकम टैक्स अफसर पद के लिए चयन सुनिश्चित किया है।



रौनक दुबे के पिता गुडू दुबे तथा दादा लक्ष्मण दुबे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सफलता की खबर मिलते ही शुभचिंतकों, ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।







जानकारी देते हुए अमित पाण्डेय ने बताया कि रौनक दुबे शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उन्होंने बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि रौनक की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य छात्रों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

ग्रामीणों ने कहा कि रौनक दुबे की सफलता से पवनी गांव, चौसा प्रखंड और पूरे बक्सर जिले का गौरव बढ़ा है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu