बक्सर । युवा शक्ति सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को दिव्यांग भवन में भरत तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष रामजी सिंह ने भरत तिवारी की मौत की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को न्यायिक प्रक्रिया का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने भरत तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को दंडित करने की मांग की।
श्रद्धांजलि सभा में आशुतोष दुबे, जितेंद्र ठाकुर, श्याम जी वर्मा, प्रमोद केशरी, राकेश दुबे, कन्हैया यादव, रवि केशरी, टी.के. सर, जितेंद्र जी, प्रिंस इदरीसी, दिलीप राम, अभय पासवान, डॉ. जी कुमारी, रीना शर्मा, फिरोज, कृष्ण केशरी, पप्पू जायसवाल, राजू पांडेय, त्रिभुवन ओझा, गोपाल राय, चंदन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने भरत तिवारी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का संकल्प लिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments