Ad Code

योग दिवस 365 कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पेंटिंग व स्किपिंग प्रतियोगिता आयोजित


डुमरांव । माय भारत बक्सर के तत्वावधान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-365 के तहत योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं युवाओं के बीच पेंटिंग और स्किपिंग (रस्सी कूद) प्रतियोगिता आयोजित कर योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।




प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरांव भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाण्डेय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बबन ओझा उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।






स्किपिंग प्रतियोगिता में चाँदनी ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय तथा कृष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रियांशु प्रथम, आदर्श पांडेय द्वितीय और अंश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

अतिथियों ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों से नियमित योगाभ्यास कर स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक अंजली कुमारी सहित स्थानीय युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu