Ad Code

दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट बने बक्सर के अनिरुद्ध सिंह, बधाइयों का लगा तांता


बक्सर । बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत धरौली गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिरुद्ध सिंह को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्वांचल कांग्रेस प्रकोष्ठ का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही समर्थकों, शुभचिंतकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।




दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्वांचल कांग्रेस के चेयरमैन डॉ. सुधांशु कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव की स्वीकृति के बाद पूर्वांचल कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। वाइस प्रेसिडेंट पद पर अनिरुद्ध सिंह और वाई. के. झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सूरज भान सिंह को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। वहीं सेक्रेटरी पद पर सुरेंद्र कुमार सिंह, राम नरेश यादव, कलीम अहमद, मुन्ना खान, बसंत सिंह, डॉ. दिनेश मिश्रा, सतीश शर्मा और आनंद मोहन झा को नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव (ज्वाइंट सेक्रेटरी) पद पर राजेश कुशवाहा, राम चेतन, विजय झा, रंजन मिश्रा और सुभाष प्रसाद यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

अनिरुद्ध सिंह लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं और पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।






नियुक्ति के बाद अनिरुद्ध सिंह ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव तथा पूर्वांचल कांग्रेस के चेयरमैन डॉ. सुधांशु कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल कांग्रेस के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पूर्वांचल कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu