Ad Code

इटाढ़ी आरओबी क्षतिग्रस्त मामले में निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की तैयारी तेज, ब्लैकलिस्ट कराने में जुटे विधायक आनंद मिश्रा


बक्सर । 26.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के उद्घाटन से पूर्व ही क्षतिग्रस्त होने के मामले में अब कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। बक्सर सदर के भाजपा विधायक आनंद मिश्रा ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए संबंधित विभाग को पत्र लिखा है। साथ ही निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कराने की दिशा में भी पहल शुरू कर दी गई है।

विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और जनता के धन से बने किसी भी विकास कार्य में लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इटाढ़ी आरओबी के क्षतिग्रस्त होने की घटना बेहद गंभीर है और इसकी गहन जांच कराई जानी चाहिए ताकि वास्तविक जिम्मेदारों की पहचान हो सके।




उन्होंने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य से जुड़े संवेदक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। वहीं पूरे मामले की तकनीकी जांच के लिए विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विधायक का कहना है कि यदि जांच में निर्माण एजेंसी की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो उसे ब्लैकलिस्ट कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

आनंद मिश्रा ने कहा कि जनता के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा।





वहीं, इटाढ़ी रेलवे फाटक बंद रहने से आम लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए विधायक ने बताया कि रेलवे अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था या फाटक खोलने संबंधी निर्णय लिया जाएगा, जिससे लोगों की आवाजाही सुगम हो सके और उन्हें राहत मिले।

इधर, आरओबी क्षतिग्रस्त होने की घटना के बाद जिले में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu