Ad Code

तुलसी आश्रम में गूंजा योग का संदेश, ग्रामीणों ने किया सामूहिक योगाभ्यास



बक्सर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रघुनाथपुर स्थित तुलसी आश्रम के प्राकृतिक एवं शांत वातावरण में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के बगेन मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों ने भाग लेकर योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।



तुलसी विचार मंच के संयोजक शैलेश ओझा ने योगाभ्यास का नेतृत्व करते हुए उपस्थित लोगों को योग के महत्व तथा इसके शारीरिक और मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग स्वास्थ्य संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। नियमित योग से शरीर स्वस्थ, सुदृढ़ और लचीला बनता है, वहीं मानसिक तनाव, चिंता और नकारात्मक विचारों से भी मुक्ति मिलती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा बगेन मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन एवं भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक शंभू चंद्रवंशी ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। पंडित राजू मिश्रा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।






कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री मन जी पासवान ने किया। इस अवसर पर पंडित राजू मिश्रा, कैथी पंचायत अध्यक्ष ऋषिदेव मिश्रा, भदवर पंचायत अध्यक्ष, विनय कुमार उर्फ गुड्डू राय, वीरेंद्र पासवान, अजय सिंह टुन्ना, मनोहर जी, सर्वजीत कुमार, विकास पाराशर, राहुल कुमार, कंचन चौधरी, विपुल पासवान, गुंजन, विकास एवं विवेक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नियमित योगाभ्यास और स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu