Ad Code

काली बाबू पार्क में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, योग और स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश


बक्सर । पतंजलि योग पीठ बक्सर के तत्वावधान में रविवार को काली बाबू पार्क गोलंबर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।



महोत्सव के दौरान "हरिद्वार से हर द्वार करें योग, रहें निरोग", "संयुक्त परिवार-सुखी परिवार", "संस्कारयुक्त शिक्षा से पवित्र रहे रिश्ता" तथा "स्वदेशी अपनाओ, समृद्धि बढ़ाओ" जैसे संदेशों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया गया। साथ ही "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" का संकल्प भी दोहराया गया।

योग कार्यक्रम में ताड़ासन, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, वज्रासन, मंडूकासन, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान योग का अभ्यास कराया गया। योग सत्र का संचालन पतंजलि के जिला प्रभारी अरविंद सिंह ने किया। उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ और निरोग जीवन का आधार बताया।






कार्यक्रम का मंच संचालन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी राजेश मिश्रा ने किया, जबकि व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी योगाचार्य जितेंद्र बिहारी ने संभाली।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री ईश्वर दयाल, अनिल शर्मा, श्रीमन्नारायण तिवारी, अमन ओझा, अशोक श्रीवास्तव, अवधेश राय, बच्चन उपाध्याय, ललन सिंह, सूर्य शर्मा सिंह, मंगल सिंह, हरिशंकर सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu