Ad Code

बक्सर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने आयोजित किया भव्य योग शिविर, व्यापारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प


बक्सर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बक्सर चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा गोयल स्मृति भवन में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक व्यापारियों और चेंबर के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।




शिविर का उद्देश्य व्यापारिक व्यस्तता और तनाव के बीच व्यापारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद के स्वागत संबोधन से हुई। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद ने कहा कि स्वस्थ व्यापारी ही स्वस्थ समाज और मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा कि योग आज के समय में जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है, जो तनाव कम करने के साथ कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक है।









चेंबर के सचिव दौलत चंद्रगुप्त ने कहा कि योग केवल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को नियमित योग करने और संतुलित आहार अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया।

इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष रोहतास गोयल, संजय मिश्रा, संयुक्त सचिव नंदलाल जायसवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी निर्मल कुमार सिंह, डॉ. महेंद्र प्रसाद, अशोक सर्राफ, राजेश केशरी, विनय कुमार, परशुराम वर्मा, अनिल मानसिंहका, सुदीप खेतान, रिंकू सर्राफ समेत 50 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu