Ad Code

रोटरी क्लब ऑफ बक्सर की बड़ी उपलब्धि, डॉ. दिलशाद आलम को मिला बिहार-झारखंड का सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष सम्मान


बक्सर । रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के वार्षिक सम्मान समारोह में रोटरी क्लब ऑफ बक्सर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार और झारखंड में अपनी अलग पहचान स्थापित की। समारोह में क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, सेवा कार्यों और रोटरी मूल्यों के प्रति समर्पण के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता द्वारा प्रतिष्ठित "बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड" से सम्मानित किया गया। रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल को भी इस सम्मान से नवाजा गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बक्सर को क्लब एक्सीलेंस अवार्ड, आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए। क्लब ने पूरे वर्ष स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा विकास, सामुदायिक सेवा और रोटरी फाउंडेशन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर यह उपलब्धि हासिल की।



समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय चाबड़ा, जोगेश गंभीर, बिपिन सचान, पीडीजी बिंदु, पीडीजी पी. बगाड़िया, अमित अग्रवाल, डीजीएनडी डॉ. अजय, डॉ. अजीत, मनोज, रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के सचिव एस.एम. साहिल, रोटरैक्ट प्रतिनिधि राहुल, मोनी त्रिपाठी, पब्लिक इमेज चेयर अभिषेक सहित बिहार एवं झारखंड के 119 अध्यक्ष, सचिव और सहायक गवर्नर उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब ऑफ बक्सर को मिले प्रमुख सम्मानों में क्लब एक्सीलेंस अवार्ड, आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड, बेस्ट पीपीएच प्लेटिनम अवार्ड, ईआरईवाई अवार्ड, टीआरएफ अवार्ड, ग्लोबल ग्रांट अवार्ड, पीएचएफ अवार्ड, बेस्ट यूथ सर्विस अवार्ड, बेस्ट हेल्थ कैंप अवार्ड, बेस्ट कम्युनिटी सर्विस अवार्ड और बेस्ट क्लब अवार्ड शामिल हैं।

डॉ. दिलशाद आलम की इस उपलब्धि को पूरे बक्सर जिले के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है। जिलेवासियों ने स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, युवा सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की है।





इस ऐतिहासिक सफलता पर रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. दिलशाद आलम को बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में एस.एम. साहिल, दीपक अग्रवाल, संजय सर्राफ, निर्मल सिंह, राजेश गोयल, प्रदीप जायसवाल, शिवाधार तिवारी, रियासत अली, टुन्नू सिंह, आशीष गुप्ता, टी.एन. चौबे, डॉ. सी.एम. सिंह सहित क्लब के सभी सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक, चिकित्सा एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के प्रत्येक सदस्य, रोटरैक्ट टीम, डिस्ट्रिक्ट नेतृत्व और बक्सर की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी "यूनाइट फॉर गुड" की भावना के साथ समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu