Ad Code

कोरानसराय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का भव्य स्वागत, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


बक्सर । भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के प्रथम आगमन पर कोरान सराय मंडल के कचईनीया गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।




अपने दौरे के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सबसे पहले विनोबा भावे वन पहुंचकर कंचनेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भाजपा कोरान सराय मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ आए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धीरेंद्र तिवारी, धनंजय राय, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह, प्रदेश नेता संतोष दुबे तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्मेश्वर नाथ तिवारी का भी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विनोबा भावे वन में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।






स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे, मंडल महामंत्री सुमित कुमार शर्मा, पंचायत अध्यक्ष अनुज राज, सुमन जी पांडे, मंजी तिवारी, शिवम जायसवाल, कमल नारायण पांडे, सोनू पांडे, पंचायत अध्यक्ष अतुल दुबे, राजेश पासवान, पंचायत अध्यक्ष नंदलाल पासवान, पंडित रोहित तिवारी, नागेंद्र शाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं उनके साथ आए जिला एवं प्रदेश स्तर के नेताओं का स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और उत्साह का परिचय दिया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu