Ad Code

ईसापुर में क्रिकेट का रोमांच, अरंगी ने फाइनल जीतकर कब्जाया खिताब; डॉ. मनोज यादव ने किया उद्घाटन


बक्सर । चौसा प्रखंड के जलीलपुर पंचायत अंतर्गत ईसापुर गांव स्थित महावीर स्थान पर जय हनुमान क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद एवं अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बिहार के खरगपुरा और उत्तर प्रदेश के अरंगी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरंगी की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 100 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में खरगपुरा की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए 74 रन ही बना सकी। इसके साथ ही अरंगी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।





उद्घाटन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलकूद अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक सोच को विकसित करता है। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

डॉ. यादव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त साधन है। खेल युवाओं को आत्मविश्वास, संघर्षशीलता और जीत-हार को स्वीकार करने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेल युवाओं को नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की है। सरकार और समाज के सहयोग से गांव-गांव में खेल मैदानों का विकास होना चाहिए, ताकि युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।






डॉ. यादव ने सफल आयोजन के लिए जय हनुमान क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों एवं आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को अवसर प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर आयोजनकर्ता चंदन यादव, विवेक यादव, मनीष कुमार, मोहम्मद सुहैल (द ए आर सी स्कूल), डेहरी के मुखिया कल्लू अंसारी, नगर पंचायत चौसा के वार्ड पार्षद चंदन चौधरी, पलिया पंचायत के बीडीसी लड्डू यादव, होमगार्ड के सचिव आनंद पहलवान, अधिवक्ता विनोद यादव, प्रधानाचार्य उदय सर, अंपायर अजीत जी एवं अजय जी, कमेंटेटर जावेद, दाऊ बाबा, अभिषेक जी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu