Ad Code

एसडीओ अविनाश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, जनकल्याण शिविर में लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर दिया जोर


बक्सर । राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है।





शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित कुल 17 काउंटर लगाए गए हैं, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन एवं पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रमुख योजनाओं में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजना, कामगार कल्याण बोर्ड तथा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना शामिल हैं।

इसी दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों का जायजा लिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार सहित सभी नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीओ ने लाभार्थियों को योजनाओं की सही और संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।






निरीक्षण के दौरान एसडीओ अविनाश कुमार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार आम जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा पिछले कई महीनों से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में केंद्र प्रायोजित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में तीन दिवसीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक काउंटर पर तैनात नोडल पदाधिकारी लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे और पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य करेंगे। एसडीओ ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu