Ad Code

भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान


बक्सर । महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय समाज के गौरव धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मंगलवार को प्रख्यात समाजसेवी एवं शिक्षक रामकेश्वर खरवार के इस्माइलपुर स्थित आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।



कार्यक्रम में युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष मार्कंडेय पटेल, प्रोफेसर चंदन खरवार, प्रोफेसर जितेंद्र यादव, प्रोफेसर हरिकेश्वर खरवार तथा शिक्षक संतोष खरवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष मार्कंडेय पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की शोषणकारी नीतियों के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित कर संघर्ष का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।






वहीं प्रोफेसर चंदन खरवार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए समर्पित था। उनके शहादत दिवस पर सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इससे राष्ट्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में अंकित खरवार, दिव्यांशु खरवार, रघुकुल नंदन, आनंद खरवार, आयुष खरवार, मणिकर्णिका सहित अन्य लोगों की भी सक्रिय उपस्थिति रही।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu