Ad Code

आरा-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-922) पर ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

बक्सर/रघुनाथपुर । आरा-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-922) पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। ट्रक और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।





जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल तीनों युवकों को तत्काल उपचार के लिए रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल सागर कुमार राम को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सागर कुमार राम (18 वर्ष), पिता बीरेंद्र राम, निवासी वीरपुर (शाहपुर) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे सागर को गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बक्सर भेज दिया।







हादसे में अमर कुमार यादव, पिता चुन्नीलाल यादव, निवासी हुलास टोला (शाहपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उच्चतर चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। वहीं मोहित कुमार, निवासी बनाही, को मामूली चोटें आईं। उपचार के बाद परिजन उन्हें आगे की चिकित्सा के लिए अपने साथ ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu