Ad Code

बक्सर के मयंक कुमार सिंह ने 70वीं बीपीएससी में पाई सफलता, लेबर एन्फोर्समेंट ऑफिसर पद पर हुआ चयन


बक्सर । जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत नगवा गांव के निवासी मयंक कुमार सिंह ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया है। मयंक का चयन लेबर एन्फोर्समेंट ऑफिसर (Labour Enforcement Officer) पद पर हुआ है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुए 922वीं रैंक प्राप्त की है।



मयंक कुमार सिंह के पिता राजनारायण सिंह झारखंड पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक (DySP) के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता गीता सिंह गृहिणी हैं। उनकी बहन सलोनी सिंह झारखंड उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। मयंक की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे नगवा गांव और बक्सर जिले में खुशी का माहौल है।

मयंक की प्रारंभिक शिक्षा रांची स्थित जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली से हुई। उन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई भी इसी विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। बीपीएससी परीक्षा की तैयारी उन्होंने रांची में रहकर की।





अपनी सफलता का श्रेय मयंक ने अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान वह प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 घंटे अध्ययन करते थे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक बेहतर प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज को आगे बढ़ाना और बिहार के विकास में सक्रिय योगदान देना है।

युवाओं के लिए संदेश देते हुए मयंक ने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहें, निरंतर प्रयास करते रहें तथा अपनी सोच को व्यापक और वैश्विक बनाएं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, धैर्य और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

मयंक कुमार सिंह की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu