Ad Code

डुमरांव की बेटी ज्योति कुमारी ने बढ़ाया मान, 70वीं बीपीएससी में बनीं प्रखंड एससी-एसटी कल्याण पदाधिकारी


बक्सर । डुमरांव की बेटी ज्योति कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवार समेत पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।



डुमरांव के गड़ेरी टोला निवासी ज्योति कुमारी वर्तमान में मुगलसराय में रेलवे विभाग में सीनियर ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने रेलवे की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए स्वाध्याय के बल पर बीपीएससी परीक्षा की तैयारी की और शानदार सफलता प्राप्त की।

ज्योति के पिता सतीश चंद प्रसाद किसान हैं, जबकि उनकी माता सविता सिंह सरकारी अस्पताल में नर्स के पद से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। तीन भाई-बहनों में ज्योति सबसे छोटी और इकलौती बहन हैं। मूल रूप से उनका परिवार जहानाबाद जिले का निवासी है, लेकिन लंबे समय से डुमरांव में रह रहा है।





परिजनों के अनुसार, ज्योति की सफलता के पीछे उनकी मेहनत, लगन और परिवार का सहयोग रहा है। उनके पति भी रेलवे विभाग में कार्यरत हैं और उन्होंने ज्योति को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ज्योति कुमारी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनकी सफलता को युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu