Ad Code

कानून व्यवस्था सुधारने की दिशा में सम्राट सरकार का बड़ा कदम, बिहार के तेजतर्रार,ईमानदार IPS विकास वैभव बने मगध रेंज के नए IG, बधाई देने पहुँच रहे शुभचिंतक



पटना । बिहार के तेजतर्रार एवं ईमानदार आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को बिहार सरकार ने मगध रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह बड़ा प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है। करीब छह वर्षों बाद विकास वैभव की फील्ड पुलिसिंग में वापसी को लेकर पुलिस महकमे और आम लोगों में उत्साह का माहौल है।




नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बिहार के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ अरविंद पांडेय ने उनके आवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डॉ. पांडेय ने अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर उनका सम्मान किया और कहा कि विकास वैभव जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति से मगध क्षेत्र में कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

आईपीएस विकास वैभव अपने पूर्व कार्यकालों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए चर्चित रहे हैं। पटना के एसएसपी रहते हुए उन्होंने संगठित अपराध और भूमि माफियाओं के खिलाफ कई प्रभावी अभियान चलाए थे। भागलपुर और रोहतास समेत विभिन्न जिलों में एसपी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण, पुलिस-जन संवाद और तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा दिया। आर्थिक अपराध इकाई और विशेष शाखा में रहते हुए भी उन्होंने कई संवेदनशील मामलों की सफल जांच कर अपनी अलग पहचान बनाई।




विकास वैभव सामाजिक सरोकारों को लेकर भी लगातार सक्रिय रहे हैं। उनकी पहल “लेट्स इंस्पायर बिहार” के माध्यम से हजारों युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ईमानदार छवि, सख्त प्रशासनिक कार्यशैली और जनसरोकारों के कारण वे बिहार के लोकप्रिय आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते हैं।

मगध रेंज के आईजी के रूप में उनकी नियुक्ति को लेकर आम जनता, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर की है तथा उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu