Ad Code

शिक्षा मंत्री बनने पर मिथिलेश तिवारी को बधाई देने पहुँचे भाजपा नेता राहुल दुबे



बक्सर/पटना । बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नव नियुक्त शिक्षा मंत्री एवं बक्सर के पूर्व भाजपा सांसद प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बक्सर के भाजपा नेता राहुल दुबे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पटना स्थित मंत्री आवास पहुँचे और उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।




इस दौरान राहुल दुबे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा अंगवस्त्र पहनाकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का अभिनंदन किया। उन्होंने शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।





राहुल दुबे ने कहा कि मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में बिहार की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा तथा युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री जी का अनुभव और कार्यशैली प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी ने शिक्षा मंत्री के कुशल नेतृत्व में बिहार के शैक्षणिक विकास की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता आंसू राय, मनीष चौबे, विकास जी, धनंजय राय, संजय चौबे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu