Ad Code

संस्कार भारती की बैठक में कलाकारों के हितों पर मंथन, 15 मई को होगा ‘नाद अर्चना संगीत बैठक’



बक्सर । संस्कार भारती बक्सर जिला इकाई की ओर से रविवार को जिलाध्यक्ष डॉ मेजर पी.के. पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के कलाकारों के हितों, सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार तथा आगामी आयोजनों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।


बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 मई 2026, शुक्रवार को ‘नाद अर्चना संगीत बैठक’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना एवं भारतीय कला-संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देना है।





बैठक के दौरान संगठन की भावी योजनाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों के बीच जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

बैठक में कार्यक्रम संयोजक अभिनव कुमार, कोषाध्यक्ष निकेश पांडेय एवं महामंत्री गुलशन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu