Ad Code

संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस


बक्सर । संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी मातृ दिवस का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।


कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के पुष्प स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, अभिनय, कविता पाठ एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।



विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि माता बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं और उनके जीवन में संस्कार एवं सद्गुणों के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसी भावना को सम्मान देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नॉन फायर कुकिंग, साड़ी ड्रेपिंग, ब्रेड रोलिंग, म्यूजिकल कुर्सी, नो योर मदर एवं बैलून बस्ट जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu