Ad Code

हेरिटेज स्कूल बक्सर में मातृ दिवस पूर्व संध्या पर भावपूर्ण आयोजन



बक्सर । हेरिटेज स्कूल में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए विभिन्न झांकियां, माँ पर आधारित चित्र एवं फोटो प्रस्तुत किए।



विद्यालय की प्रार्थना सभा में बच्चों ने कविता पाठ और भाषण के माध्यम से माँ के त्याग, स्नेह और समर्पण को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा बनाए गए शुभकामना कार्ड और चित्रों ने उपस्थित सभी माताओं को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा पंक्तिबद्ध होकर हिंदी शब्द “माँ” का निर्माण करना रहा।





विद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्य महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि माँ बच्चे की प्रथम गुरु होती है और उसके संस्कार, मार्गदर्शन व स्नेह से ही बच्चे के व्यक्तित्व का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि मातृ दिवस अपनी माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और आभार व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu