बक्सर । शनिवार को प्रेरणा फाउंडेशन के तत्वावधान में सदर अस्पताल बक्सर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों के लिए मानवता की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष विवेक सिन्हा ने किया। शिविर में अक्षय ओझा, सुभमा कुमारी, गराभूमि देवी, पंकज वर्मा, जिले के प्रसिद्ध अधिवक्ता धीरज ठाकुर, कुमार राज, अनवर अली, चंदन कुमार राम, अशोक सिंह, मंगल वर्मा, बुन्नू मुरारी समेत कई लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर संस्था के सचिव अभिषेक मिश्रा, उपाध्यक्ष रविकांत द्विवेदी, कोषाध्यक्ष चंदन खरवार, मणिकांत बबलू सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं सदर अस्पताल के ब्लड बैंक कर्मी सुनील कुमार, काउंसलर मुकेश कुमार एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन को लेकर लोगों ने प्रेरणा फाउंडेशन की सराहना की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments