Ad Code

सेवा नायक हैं रोहित सिंह : भीषण गर्मी में हजारों लोगों के बीच किया पंखा वितरण



बक्सर । जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत गंगौली, नियाजीपुर, सहियार सहित आधा दर्जन गांवों में भीषण गर्मी के बीच युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने जरूरतमंद लोगों के बीच पंखा वितरण कर सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। इस दौरान हजारों लोगों के बीच पंखा बांटे गए, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम के दौरान रोहित सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना ही उनके जीवन का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बिहार को विकास और ऊंचाई पर ले जाने के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा।



उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, शोषित और पीड़ित लोगों को समृद्ध बनाने के लिए वे लगातार सेवा कार्य करते रहेंगे। रोहित सिंह ने कहा कि उन्हें सेवा और जनकल्याण के कार्यों की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलती है।

ग्रामीणों ने रोहित सिंह के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में पंखा वितरण लोगों के लिए काफी राहत देने वाला कदम है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu