बक्सर । शहरवासियों को अब कमर, गर्दन, घुटने और जोड़ों के दर्द के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सिद्धनाथ घाट के समीप वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ ‘रीता फिजियो सेंटर’ की शुरुआत की गई, जबकि शुक्रवार को इसका भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में सदर विधायक आनन्द मिश्र, नगर परिषद अध्यक्ष कमरून निशा फरीदी तथा जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने सेंटर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली और नए स्वास्थ्य केंद्र के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व सोमवार को शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर सेंटर की शुरुआत की गई थी। रामेश्वर नाथ मंदिर के विद्वान पंडित धनजी तिवारी ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई, जिसमें सेंटर के निदेशक डॉ. विकास कुमार पांडेय यजमान के रूप में मौजूद रहे।
डॉ. विकास कुमार पांडेय ने बताया कि सेंटर में कमर और गर्दन दर्द, घुटने व जोड़ों की समस्या, पक्षाघात (पैरालिसिस) के रिहैबिलिटेशन, स्पोर्ट्स इंजरी तथा सर्जरी के बाद मरीजों के पुनर्वास की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सलाह के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उन्होंने आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से बीपीटी की पढ़ाई की है तथा पूर्व में पारस हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मरीजों की सुविधा के लिए अपॉइंटमेंट हेतु मोबाइल नंबर 8210766550 जारी किया गया है।
मौके पर राकेश पांडेय,डॉ. अरविंद पांडेय, आकाश पांडेय, तिलकधारी पांडेय, चंद्रभूषण पांडेय, अशोक प्रजापति, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. हिमांशु पांडेय, डॉ. विनोद मिश्र, आनंद कुमार राय, डॉ. आरपी सिंह, सुमन ठाकुर, पंकज ठाकुर, नियामतुल्लाह फरीदी, मनोज राय, रवि शंकर राय, नागेंद्र यादव, ओम जी यादव, विनय कुमार चौधरी, राजेश कुमार, रवि मिश्र, शिवकुमार, रोहित, जगदीश यादव, गोरख ठाकुर, राघवेंद्र उज्जैन, विश्वनाथ पासवान, कृष्ण जी दुबे, अशोक मिश्र, मोहित सिंह, सुरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह,आयुष पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments