Ad Code

पांडव को न्याय दिलाने की लड़ाई अब पूरे बिहार की आवाज़ : बजरंगी मिश्रा


बक्सर । दिल्ली पुलिस के एक हवलदार की कथित बर्बरता का शिकार बने बिहारी युवक पांडव को न्याय दिलाने की मांग अब पूरे बिहार में जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर के साथ बजरंगी मिश्रा ने दिल्ली पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया।


इस दौरान बजरंगी मिश्रा ने कहा कि अब अन्याय नहीं चलेगा। सत्ता और वर्दी के घमंड में बिहारी युवाओं का खून बहाने वालों को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि पांडव के हत्यारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए।



उन्होंने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिले, जिससे भविष्य में कोई भी गरीब बिहारी परिवार अपने बेटे को इस तरह न खोए। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि बिहारी होने के नाम पर गोली मार देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।

जन सुराज नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि बिहार के स्वाभिमान और न्याय की लड़ाई है। पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu