Ad Code

ट्रेन में उचक्कों का आतंक, जन शताब्दी एक्सप्रेस में डॉक्टर का महंगा मोबाइल चोरी

Ai image

बक्सर । रेलवे स्टेशन पर उचक्कों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बक्सर के प्रसिद्ध शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के निदेशक एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.एन. सिंह उचक्कों के शिकार हो गए। घटना उस समय हुई जब वे बक्सर रेलवे स्टेशन से पटना जाने के लिए गाड़ी संख्या 15125 काशी-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ रहे थे।



मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन में चढ़ने के दौरान किसी अज्ञात उचक्के ने उनके दाहिने पॉकेट से कीमती मोबाइल फोन सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा निकाल लिया और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. सिंह काफी परेशान हो गए और काफी देर तक मोबाइल की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।




बताया जाता है कि स्टेशन परिसर में भी उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बाद में उन्होंने रेल थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत देते हुए सनहा दर्ज कराया।

इस घटना के बाद यात्रियों में भी दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उचक्कों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu