Ad Code

पतंजलि योग समिति के पांच दिवसीय योग शिविर का समापन, योग अपनाने का किया गया आह्वान



बक्सर । पतंजलि योग समिति हरिद्वार के तत्वावधान में पतंजलि योग समिति बक्सर एवं पतंजलि परिवार की ओर से आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का समापन शुक्रवार को गोलंबर स्थित काली बाबू पार्क में हुआ। शिविर के अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों ने योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।



योग शिविर में भाग लेने वाले लोगों ने बताया कि लगातार पांच दिनों तक योग करने से शरीर हल्का एवं ऊर्जावान महसूस हो रहा है। अंतिम दिन प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में उपयोगी सूक्ष्म, सरल एवं प्रभावी योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, वज्रासन, मंडूकासन, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।

योगाचार्यों ने कहा कि “सबसे बड़ा धन निरोगी काया है” और लोगों से नियमित योग करने की अपील की। कार्यक्रम में “हरिद्वार से हर द्वार, करें योग रहें निरोग” तथा “नियमित करें योग, नहीं होगा कोई रोग” का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महाराज हाता स्थित सिल्वर वेल्स स्कूल के स्वच्छ एवं शांत वातावरण में बच्चों को योग, ध्यान एवं प्राणायाम कराया गया। सुबह 8 बजे से 9 बजे तक आयोजित सत्र में बच्चों को योग के फायदे बताते हुए शिक्षा के साथ संस्कार के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।



विद्यालय के निर्देशक प्रदीप कुमार ओझा का इस आयोजन में सराहनीय सहयोग रहा। मौके पर उप निदेशक संजीव कुमार, प्राचार्या अरुणा पाठक, शिक्षक विद्यासागर ठाकुर, रत्नेश मिश्रा, राजीव रंजन तिवारी, सौरभ कुमार मिश्रा, विवेक कुमार, कमलेश शर्मा, सीमा जैसवाल, रंभा पांडे, अनुष्का पांडे एवं सोनम सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व पतंजलि योग समिति बक्सर के जिला प्रभारी अरविंद सिंह ने किया, जबकि योगाचार्य जितेंद्र बिहारी द्वारा योग व्यायाम, ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। अंत में पतंजलि परिवार बक्सर की ओर से आगामी 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को “योगमय बक्सर” बनाने का आह्वान किया गया।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu