Ad Code

असम-बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर बधाइयों का दौर जारी, देशहित में बीजेपी को मिला ऐतिहासिक जनादेश- प्रेमसागर कुँवर



बक्सर । असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं में खुशी की लहर है। इसी क्रम में सिमरी प्रखंड के भाजपा नेता एवं मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुँवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी है।



प्रेम सागर कुँवर ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की विजय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है, जिसका परिणाम विभिन्न राज्यों के चुनावों में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।



उन्होंने आगे कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और संगठन की मजबूती ने इस ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व में पार्टी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

भाजपा नेता ने इस जीत को लोकतंत्र की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि आने वाले समय में देश और अधिक प्रगति करेगा।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu