बक्सर । पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के ताजा परिणामों में भाजपा की प्रचंड जीत पर बक्सर में जश्न का माहौल है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
कंचन देवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में यह लोकतंत्र की जीत है, जहां जनता ने भय और अराजकता की राजनीति को नकार दिया। वहीं असम में विकास, सुशासन और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों पर जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने अपने वोट के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है और प्रदेश के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहती है।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा कंचन देवी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह परिणाम जनविश्वास और पार्टी की नीतियों पर मुहर है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments