Ad Code

बक्सर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से पेड़ उखड़े, बिजली आपूर्ति बाधित



बक्सर । जिले में अचानक मौसम ने करवट ले ली, जहां तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने की खबर है, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।



औद्योगिक थाना क्षेत्र के यशोदा नगर कॉलोनी में हाइवे के समीप मुख्य मार्ग पर सीसम का एक विशाल पेड़ तेज आंधी में उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार हल्के रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया।




इसके अलावा जिले के अन्य हिस्सों में भी पेड़ गिरने और नुकसान की सूचनाएं मिल रही हैं। आंधी के चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित इलाकों में बहाली कार्य शुरू किया गया है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu