भागलपुर । विक्रमशिला सेतु पर रविवार देर रात बड़ा हादसा टल गया, जब पिलर नंबर 133 के पास सड़क का एक हिस्सा टूटकर गंगा में गिर गया। घटना रात करीब 12:50 बजे की है।
स्लैब टूटने के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन की तत्परता से सभी वाहनों को समय रहते हटा लिया गया। जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
सुरक्षा को देखते हुए सेतु पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है और दोनों छोरों पर बैरिकेडिंग की गई है। तकनीकी टीम को जांच के लिए बुलाया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।
एसएसपी प्रमोद यादव के अनुसार, वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। इस पुल के बंद होने से भागलपुर से नवगछिया और सीमांचल की आवाजाही के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होंगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments