Ad Code

रोटरी का सर्वाइकल वैक्सीनेशन अभियान शुरू, 24 मई को फिर लगेगा शिविर



बक्सर । रोटरी द्वारा पीपीएच (PPH) कैंप के तहत सर्वाइकल वैक्सीनेशन एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ साबित खिदमत हॉस्पिटल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दिलशाद आलम ने की।



जानकारी देते हुए बताया गया कि इस अभियान की शुरुआत पिछले नवंबर में स्क्रीनिंग के साथ की गई थी, जिसके बाद अब टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। डॉ. दिलशाद आलम ने अधिक से अधिक महिलाओं से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि 13 से 45 वर्ष तक की महिलाओं को यह वैक्सीन दी जा रही है। यह सिंगल शॉट टीकाकरण “गार्डासिल” (Gardasil) है, जो गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर से जीवनभर सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

उन्होंने कहा कि सरकार भी स्कूल स्तर पर बच्चियों के टीकाकरण को लेकर सक्रिय है, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम किया जा सके। इसी उद्देश्य के तहत रोटरी और साबित खिदमत फाउंडेशन द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।






डॉ. दिलशाद आलम ने इस पहल को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सरकारी व्यवस्थाओं और सभी सहयोगियों का आभार जताया। मौके पर आरएमओ डॉ. मनीष कुमार, अरुण कुमार सिंह, अरुण कुमार, राहुल कुमार, रोटरी सचिव साहिल, रोहतास्वी और डॉ. खालिद रज़ा समेत कई लोग उपस्थित रहे।

बताया गया कि यह अभियान आगामी 24 मई को फिर आयोजित किया जाएगा, जिसमें रोटरी के सदस्यों के साथ-साथ शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu