बक्सर । शहर के सिद्धनाथ घाट के समीप सोमवार को ‘रीता फिजियो सेंटर’ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। रामेश्वर नाथ मंदिर के विद्वान पंडित धनजी तिवारी ने पूजा संपन्न कराई। इस दौरान क्लिनिक के निदेशक डॉ. विकास कुमार पांडेय यजमान के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य आकाश पांडेय, जदयू नेता तिलकधारी पांडेय, समाजसेवी चंद्रभूषण पांडेय और जदयू नेता अशोक प्रजापति समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डॉ. विकास पांडेय ने बताया कि शुभ मुहूर्त में क्लिनिक का पूजा-पाठ कर शुभारंभ किया गया है, जबकि इसका औपचारिक और भव्य उद्घाटन आगामी 8 मई को किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
उन्होंने बताया कि सेंटर में कमर व गर्दन दर्द, घुटने व जोड़ों के दर्द, पक्षाघात (पैरालिसिस) के रिहैबिलिटेशन, खेल चोटों के इलाज तथा सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
ज्ञात हो कि डॉ. विकास कुमार पांडेय (BPT, आर्यभट्ट विश्वविद्यालय, पटना) पूर्व में पारस हॉस्पिटल, पटना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मरीज सुविधा के लिए अपॉइंटमेंट हेतु मोबाइल नंबर 8210766550 जारी किया गया है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments