Ad Code

रघुनाथपुर–बलिया रेल लाइन परियोजना को मिली नई गति, विधायक राहुल सिंह ने रेल मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव


बक्सर । रघुनाथपुर–बलिया रेल लाइन परियोजना को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से उठ रही मांग को अब जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिलने लगा है। जिले के रघुनाथपुर तुलसी विचार मंच के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश ओझा के अनुरोध पर डुमरांव के जदयू विधायक राहुल सिंह ने रघुनाथपुर–बलिया रेल लाइन परियोजना का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को प्रेषित किया है। विधायक की इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



शैलेश ओझा ने विधायक राहुल सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनभावनाओं, व्यापारिक संभावनाओं तथा विकास की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके द्वारा उठाया गया यह कदम जनहित में एक दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रहे जनसमर्थन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता यह स्पष्ट कर रही है कि रघुनाथपुर–बलिया रेल लाइन अब क्षेत्र की अनिवार्य आवश्यकता बन चुकी है।




उन्होंने विश्वास जताया कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना जल्द ही धरातल पर उतरेगी। उनके अनुसार यह रेल लाइन केवल आवागमन का माध्यम नहीं होगी, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की नई धुरी साबित होगी। इससे व्यापार, पर्यटन, रोजगार, शिक्षा और क्षेत्रीय संपर्क को नई मजबूती मिलेगी।

शैलेश ओझा ने क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों से भी राजनीति से ऊपर उठकर इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर खुलकर समर्थन देने की अपील की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल मंत्रालय जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस परियोजना पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu