बक्सर । पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के आदेशानुसार बक्सर जिले के डुमराँव थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थानाध्यक्ष संजय सिन्हा, डुमरांव बीडीओ संदीप पांडेय तथा नगर परिषद के बड़ा बाबू दुर्गेश सिंह मौजूद रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सामाजिक सौहार्द कायम रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रशासन की ओर से सभी लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments