Ad Code

सड़क सुरक्षा को लेकर सासाराम में निकाली गई जागरूकता रैली



रोहतास । एसपी रौशन कुमार की विशेष अपील पर मंगलवार को यूथ संगम फाउंडेशन के बैनर तले सासाराम में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 से अधिक बाइक सवार युवाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।




रैली की शुरुआत प्रभाकर मोड़ से हुई, जो पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए बौलिया मोड़ तक पहुंची और पुनः पोस्ट ऑफिस चौक पर आकर संपन्न हुई। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।






इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में युवा एवं अभिभावक भी रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम में यूथ संगम फाउंडेशन के संचालक आदित्य कुमार, अविनाश सिंह, डॉ. मधु उपाध्याय, बिट्टी श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, शत्रुघ्न पासवान, संजय गुप्ता, संतोष यादव, राजू कुशवाहा, मदन सिंह, नगदु यादव, मनीष कुशवाहा, निलेश राय, चालीस जी, खुशी सिंह, अरविंद यादव, विकास गुप्ता एवं आनंद श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu