Ad Code

डुमरी उच्च विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुखिया ने टॉपर्स को किया पुरस्कृत


बक्सर । सिमरी प्रखंड अंतर्गत डुमरी गांव स्थित कृष्णा प्रसाद उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर दशम, एकादश एवं द्वादश वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में प्रत्येक वर्ग के टॉप-3 विद्यार्थियों को उच्चतम अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डुमरी के मुखिया प्रेम सागर कुँवर ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने छात्रों को आगे भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है।



विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार राय ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की भी प्रशंसा की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण, ग्राम पंचायत डुमरी के वार्ड सदस्य, सम्मानित नागरिक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सम्मानित छात्रों के परिजनों में भी खुशी देखी गई।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu