Ad Code

असम और बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर प्रो. अखिलेश दुबे ने दी बधाई, जनता के फैसले को बताया राष्ट्रहित में


बक्सर । वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े प्रो. अखिलेश कुमार दुबे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर वहां की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बक्सर के दुबौली निवासी प्रो. दुबे ने कहा कि बंगाल की देवतुल्य जनता ने भारत बोध और लोकहित को ध्यान में रखते हुए अपना बहुमूल्य मतदान किया है, जो राष्ट्रहित में एक महत्वपूर्ण कदम है।


उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल की जनता नवगठित भाजपा सरकार के साथ मिलकर “राष्ट्र प्रथम” और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी। प्रो. दुबे ने कहा कि यह जनादेश मातृभूमि के प्रति समर्पण और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में स्पष्ट संकेत देता है।




प्रो. अखिलेश दुबे ने बताया कि उन्होंने 2 मई को बक्सर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपने अनुभव, शोध और बंगाल के मतदाताओं के साथ संवाद के आधार पर भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने का दावा किया था, जो अब सही साबित हुआ है।

उन्होंने “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के मंत्र को अपनाते हुए बंगाल की जनता से समरसता और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि असम में भी भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है, जो दर्शाता है कि देश की जनता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जता रही है। उन्होंने इसे देशभर में भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन और विकास की राजनीति की जीत बताया।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu