Ad Code

रामपुर की सौम्या तिवारी ने राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग में जीता स्वर्ण, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम


बक्सर । केसठ प्रखंड के रामपुर गांव की होनहार खिलाड़ी सौम्या तिवारी ने 12वीं राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता आरा के खेल भवन में आयोजित हुई, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अंडर-38 किलोग्राम (13 वर्ष वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सौम्या ने पहला स्थान हासिल किया। अपने मुकाबलों के दौरान उन्होंने बेहतरीन तकनीक, संतुलन और आत्मविश्वास का परिचय दिया, जिससे उन्होंने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया।



सौम्या तिवारी, रामपुर निवासी व भाजपा के युवानेता सोनू तिवारी की पुत्री हैं और इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनकी इस नई उपलब्धि ने एक बार फिर उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा को साबित कर दिया है। लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते वे क्षेत्र की उभरती खिलाड़ियों में शुमार हो गई हैं।

उनकी इस सफलता के पीछे उनके कोच रिजवान का अहम योगदान रहा है। कोच ने सौम्या की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यदि इसी तरह अभ्यास जारी रहा, तो वह राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं।





अब सौम्या तिवारी आगामी राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 29 मई से 1 जून तक गुवाहाटी (असम) में आयोजित होगी। प्रतियोगिता को लेकर सौम्या और उनके कोच दोनों ही उत्साहित हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए कड़ी तैयारी में जुटे हैं।

सौम्या की इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता खासकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है, जो यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu