बक्सर । अरविंद अकेला कल्लू समेत 55 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। महर्षि विश्वामित्र सामूहिक विवाह महोत्सव महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर देवी जागरण, हरिकीर्तन एवं महादान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत “ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर” के सहयोग से रामलीला मंच, किला मैदान बक्सर में रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन भोजपुरी गायक एवं अभिनेता अरविंद अकेला उर्फ कल्लू ने स्वयं रक्तदान कर किया। शिविर में सामूहिक विवाह महोत्सव के अध्यक्ष ओमजी यादव, राजा पाहवा, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव सुमित कुमार मानसिंहका, ब्लड बक्सर के संस्थापक प्रियेश, उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, सचिव प्रविव रंजन, कैंप कोऑर्डिनेटर नसीम नायक, रवि रंजन पांडेय एवं आदिल खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसी के साथ महर्षि विश्वामित्र सामूहिक विवाह महोत्सव महायज्ञ का आगाज देवी जागरण से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सह समाजसेवी रोहतास गोयल, सचिव सुमित मानसिंहका एवं ओमजी यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में रविशंकर शर्मा, आदिल खान, नसीम नायक, प्रियेश, प्रविव रंजन एवं सैफ अंसारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में कुल 55 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इनमें अरविंद अकेला कल्लू, गुलशन सिंह, रवि रंजन पांडेय, गोविंद कुमार, मो. आरिफ, मो. वसीम, अजीत कुमार, राहुल Kumar, सतीश पांडेय, महेश भौतिक, उमेश सिंह, सत्य प्रकाश जायसवाल, विजय केशरी, आनंद कुमार एवं राहुल वर्मा समेत कई युवा शामिल रहे।
सामूहिक विवाह महोत्सव के अध्यक्ष ओमजी यादव ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि ब्लड का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए युवाओं को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि झारखंड से आए रक्तवीर रवि रंजन पांडेय समेत युवाओं ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रक्तदान शिविर के कोऑर्डिनेटर नसीम नायक ने बताया कि नियमित रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है तथा हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से पहले और बाद में रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, तापमान तथा एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी एवं सिफिलिस जैसी जांचें निःशुल्क की जाती हैं, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी देती हैं।
आदिल खान ने सभी सहयोगियों एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का प्रयास ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करना है। शिविर में रक्तदाताओं को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर एवं ब्लड बैंक के डॉ. मेजर पी.के. पांडेय, संतोष चौबे, मो. तहसीम शम्सी, बेबी, जय कुमार एवं शशि भूषण का विशेष योगदान रहा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments