Ad Code

बक्सर में बकरीद को लेकर तैयारियां तेज, 22 मस्जिदों और ईदगाहों में अदा होगी नमाज़



बक्सर । जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 28 मई 2026 को जिले की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में निर्धारित समय पर ईद की नमाज़ अदा की जाएगी। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की तैयारी की जा रही है।



इस संबंध में दारुल उलूम अशरफिया मुख्तारुल उलूम की ओर से पुलिस अधीक्षक को आधिकारिक पत्र भेजकर जिले के सभी नमाज़ स्थलों एवं नमाज़ के समय की विस्तृत सूची उपलब्ध कराई गई है।

जारी सूचना के अनुसार बक्सर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 22 मस्जिदों एवं ईदगाहों में अलग-अलग समय पर नमाज़ अदा की जाएगी। प्रशासन की ओर से सभी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा यातायात नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ का समय:

शाही मस्जिद सराय फाटक – सुबह 6:30 बजे

मदीना मस्जिद खलासी मुहल्ला – सुबह 6:30 बजे

ईदगाह बड़की सारिमपुर – सुबह 6:45 बजे

कर्बला मस्जिद सेंट्रल जेल – सुबह 7:00 बजे

नूरी मस्जिद सोहनी पट्टी – सुबह 7:00 बजे

रेहलवाली मस्जिद नई बाजार – सुबह 7:00 बजे

मस्जिद नालबन्द टोली – सुबह 7:00 बजे






मस्जिद सिविल लाइन – सुबह 7:00 बजे

जामा मस्जिद सारिमपुर – सुबह 7:00 बजे

मस्जिद तुर्कपुरवा (मुफस्सिल) – सुबह 7:00 बजे

जमा मस्जिद चौसा – सुबह 7:00 बजे

खानकाही मस्जिद चौसा – सुबह 7:00 बजे

मस्जिद इटाढ़ी – सुबह 7:00 बजे

कचहरी मस्जिद मुनीम चौक – सुबह 7:15 बजे

मस्जिद मुसाफिरगंज, रेलवे स्टेशन के समीप – सुबह 7:15 बजे

मस्जिद गजाधरगंज, स्टेशन रोड – सुबह 7:30 बजे

बड़ी मस्जिद मेन रोड – सुबह 7:30 बजे

मस्जिद दूध पोखरी कब्रिस्तान, कोहरपुरवा – सुबह 7:45 बजे

जुल्फजल मस्जिद खलासी मुहल्ला – सुबह 8:30 बजे

संस्था के सचिव डॉ. एमडी निसार अहमद ने बताया कि सभी स्थानों पर नमाज़ शांतिपूर्ण और निर्धारित समयानुसार संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से विधि-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu